Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

26 को भोपाल आयेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, नवीन कार्यालय का भूमिपूजन और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 मार्च को भोपाल आ रहे है। वे यहां पं. दीनदयाल परिसर में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के पश्चात श्री नड्डा लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के अलावा शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे। श्री नड्डा शाम को प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

आज इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में एक तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने किया। मंच पर भोपाल संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह भी उपस्थित थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp