Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

मकान में चल रहा था Sex Racket, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार

Sex Racket. सेक्स रैकेट का ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद का है. यहां सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवतियों समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है. बताया गया कि कविनगर थाने के पास ही सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने महिला संचालक समेत तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है. महिला ने 10 दिन पहले किराए के मकान लिया था.

पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों से कोठी में रैकेट चलाया जा रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोठी से कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि कविनगर थाने के बराबर वाली कोठी में सेक्स रैकेट चल रहा है. कविनगर और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो सूचना सही मिली. इस दौरान संचालिका, दो युवतियां और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया.

संचालिका पहले से यह काम कर रही थी और बड़े स्तर पर काम करने के लिए उसने कोठी किराये पर ली थी. आरोपी महिला के संपर्क में कई और युवतियां भी थीं, जिनके जरिए उसने रैकेट शुरू किया था. कोठी मालिक बाहर रहते हैं, संचालिका ने ब्रोकर की मदद से परिवार के साथ रहने की बात बताकर 20 हजार रुपए महीने कोठी ली थी.

शहरों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है. एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने छापामारी कर तीन युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं भारी मात्रा में आपतिजनक सामग्री बरामद की गई है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp