Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

6th, 9th, 11वीं और 12वीं कक्षा की दो लाख 75 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों को कल मिलेगी छात्रवृत्ति

Ladli Laxmi Bahna Yojna:। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत राज्य सरकार मंगलवार को छठी, नौवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की करीब दो लाख 75 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित करेगी।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल एवं आसपास के जिलों से आने वाली पांच सौ बेटियों से बात करेंगे और उनके बैंक खातों में आनलाइन राशि जमा करेंगे।

इस मौके पर शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, खेलकूद, विज्ञान या अन्य किसी क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाड़लियों का सम्मान भी किया जाएगा।

लाड़ली लक्ष्मी राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। चुनावी साल में सरकार इस पर विशेष ध्यान भी दे रही है। मंगलवार को आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में वे बेटियां शामिल होंगी, जिन्होंने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।

यहां मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक कुछ बेटियों को छात्रवृत्ति की राशि का चेक देंगे। जबकि शेष बेटियों के बैंक खातों में आनलाइन राशि जमा कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्टरों से विभिन्न् क्षेत्रों में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली बेटियों की सूची मांगी गई है।

दो से छह हजार रुपये छात्रवृत्ति

सरकार छठी कक्षा में पढ़ने वाली लाड़ली लक्ष्मी को दो हजार, नौवीं में पढ़ने वाली को चार हजार और 11वीं-12वीं में पढ़ने वाली को छह-छह हजार रुपये छात्रवृत्ति देती है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp