News24you

News you are looking for

शहर के प्रापर्टी डीलर की मुंबई में संदिग्ध मौत

शहर के प्रापर्टी डीलर की मुंबई में संदिग्ध मौत

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत नगर सुधार न्यास कालोनी निवासी एक प्रापर्टी डीलर की मुंबई में संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मुंबई में मौत होने की खबर लगने के बाद परिजन शव लेने मुंबई रवाना हो गए हैं। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर सुधार न्यास कालोनी निवासी शैलू यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ प्रापर्टी के ही काम से गतदिवस मुंबई गया हुआ था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि शैलू यादव की मौत की खबर उसके दोस्तों ने परिजनों को नहीं दी। परिजनों को शैलू यादव की मौत की खबर मुंबई पुलिस से लगी। जब उन्होने शव लेने के लिए मुंबई बुलाया। दरअसल मुंबई पुलिस ने दोस्तों को शव देने से इंकार कर दिया और परिजनों को शव लेने बुलाया। शैलू के साथ मुंबई गए दोस्तों के संबंध में जानकारी नहीं लग सकी है तथा अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई। परिजनों के शव लेकर कटनी लौटने पर ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *