News24you

News you are looking for

Vande Bharat Express: अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत के सफर का आनंद जल्द MP वासी भी उठाएंगे

वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रा समय को और घटा दिया है

Vande Bharat Express: अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत के सफर का आनंद जल्द ही एमपी वासी भी ले सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर के बीच फरवरी के अंत तक चलेगी।

यह ट्रेन भोपाल के रास्ते गुजरेगी। उक्त ट्रेन को चलाने के लिए रतलाम व जबलपुर रेल मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलने से इंदौर, जबलपुर के अलावा भोपाल के लोगों को फायदा होगा। राजधानी के लोग कम समय में इन दोनों प्रमुख शहरों तक आना-जाना कर सकेंगे।

इंदौर-जबलपुर मार्ग पर 12 महीने यात्रियों का दबाव रहता है। वर्तमान में इस मार्ग पर जबलपुर से इंदौर तक सुपरफास्ट ओवर नाइट एक्सप्रेस और बिलासपुर से इंदौर तक नर्मदा एक्सप्रेस चलती है। ये ट्रेनें दोनों ही शहरों के बीच की दूरी तय करने में 10 से 12 घंटे लगाती हैं, क्योंकि ये अधिकतम 70 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। अनुमान है कि वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी अधिकतम सात से आठ घटे में पूरी कर लेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक सीटिंग वाले हैं। अर्थात इसमें यात्री बैठकर आराम से सफर करते हैं। प्रत्येक मंडल में इन ट्रेनों को उन्हीं मार्गों पर चलाया जा रहा है, जहां का सफर सात से आठ घंटे में पूरा हो जाए।