VIDEO कटनी कलेक्टर का अंदाज, बच्चों संग बैठकर किया भोजन, जानी खाने की गुणवत्ता
VIDEO कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद अपनी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चित हो रहे हैं। आज भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जो मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। दरअसल स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवक्ता पर अक्सर सवाल खड़े होते हैं लिहाजा आज कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वयं खाना खा कर इसकी गुणवत्ता जानी। इसी बहाने बच्चों के साथ वे काफी घुल मिल गए।
आपको बता दें कि भोजन से कई बार बच्चों के बीमार हो जाने की खबरें मिलती हैं। ऐसे में प्रशासन स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे इस भोजन की जांच करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ इसी तरह कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने भी अपने अंदाज में भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
कलेक्टर कैरिन लाइन शास. प्राथ. शाला माधवनगर पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ टाट-पट्टी पर बैठकर मध्यान्ह भोजन कर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया। वहीं भोजन करने के पहले कलेक्टर ने छात्रों के हाथ भी धुलवाए।

