News24you

News you are looking for

सुघोष से सोशल मीडिया तथा आईटी के योद्धा होंगे तैयार

सुघोष से सोशल मीडिया तथा आईटी के योद्धा होंगे तैयार

कटनी। भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है तो वहीं सोशल मीडिया को लेकर भाजपा ने अपनी शानदार रणनीति बनाई है। इसके लिए भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में मंडल के हर बूथ से दो दो लोग यानी जिले में करीब डेढ़ लाख लोगों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। ये लोग भाजपा सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगें। कटनी में कल गुरुवार 5 जनवरी 2023 को जिला कार्यालय में शहर के तीन मण्डलों जबकि ग्रामीण मंडल मुख्यालय में एक साथ 17 जगह यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, रजनीश अग्रवाल जी (प्रदेश मंत्री), संजय साहू (जिला प्रभारी) एवं जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ के मार्गदर्शन पर सोशल मीडिया व आईटी विभाग का मंडलवार प्रशिक्षण ‘सुघोष’ अभियान के रूप कल कटनी के मंडलो में आयोजित होगा। इस अभियान के अंतर्गत हर बूथ के ऐसे दो कार्यकर्ता जो सोशल मीडिया व आईटी की दृष्टि से कार्य कर करेगें वे इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। सुघोष प्रशिक्षण कल, 05 जनवरी को कटनी के समस्त मंडलो में सम्पन्न होगा।

सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग के प्रभारी अम्बरीष वर्मा, सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक सचिन तिवारी, आईटी सेल के जिला संयोजक संकल्प तिवारी इस पूरे कार्यक्रम की बेहतरीन व्यवस्था बनाने जुटे हैं। एक साथ सभी मण्डलों में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।