Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Sara Ali Khan: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओ

Sara Ali Khan: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओ बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इस दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्मों के अलाला लव लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ा था और दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे। बीच में फिर खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब एकबार फिर सारा का नाम कार्तिक आर्यन के साथ सामने आ रहा है।

हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सारा अली खान बेहद ही स्मार्ट लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ एक लड़का नजर आ रहा है, जो कि जैकेट पहने है और हुड लगाए हुए है। इस मिस्ट्री मैन के संग सारा चिल करते हुए पोज दे रही हैं। सारा अली खान की इस तस्वीर को देख फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर ये शख्स है कौन।

सारा अली खान की इस तस्वीर में वह लाल रंग का टॉप और काले रंग का ट्राउजर व सिल्वर जैकेट पहने हुए मस्ती से पोज दे रही हैं। सारा ने सनग्लासेज से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं सारा के आगे खड़े मिस्ट्री मैन ने अपने चेहरा ढंक रखा है। सारा के साथ इस शख्स को लेकर फैंस भी खूब बातें कर रहे हैं।

सारा के साथ मिस्ट्री मैन को देखकर फैंस ये जानने के लिए बेकरार दिख रहे हैं कि आखिर वो कौन हैं। कई लोगों ने तो कयास लगाने भी शुरू कर दिए। कोई मिस्ट्री मैन को इब्राहिम अली बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ये कार्तिक आर्यन हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp