News24you

News you are looking for

UGC NET EXAM December 2022-2023 यूजीसी नेट की परीक्षा 21 फरवरी से, शेड्यूल जारी

10 Class और 12 की Pre Board परीक्षाएं नहीं होंगी, Local Level पर कंडक्ट किया जाएगा Exam

UGC NET December 2022-2023: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2022 सत्र के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। UGC के अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने कहा कि एग्जाम के लिए आवेदन आज (गुरुवार) से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 17 जनवरी 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

एम.जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया। दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। NTA के पास यूजीसी नेट के आयोजन करने की जिम्मेदारी है। UGC NET परीक्षा यूनिवर्सिटी व डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती और जेआरएफ के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। बता दें यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड में आयोजित की जाती है।