Wednesday, November 11, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Bandhavgarh National Park बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत मिला तेंदुआ

उमरिया Bandhavgarh National Parkबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महीने के अंदर पांचवें तेंदुए की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतोर कोर रेंज में एक तेंदुए का शव पाया गया है। तेंदुए का शव रिजर्व फॉरेस्ट 386 बड़का खोर में पाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें हमेशा की तरह इस तेंदुए की मौत को भी बाघिन के साथ हुए संघर्ष का परिणाम बताया गया है।

गर्दन में चोट

तेंदुए की गर्दन में चोट के निशान हैं, जिससे खून बह रहा था और इस चोट को बाघिन के दांतों के कारण हुआ बताया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन के साथ हुए संघर्ष को ही घटना की मुख्य वजह बताया है।

गाय के शिकार के कारण संघर्ष

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि घटनास्थल के पास ही एक शिकार की गई गाय पाई गई है। इससे वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि इसी शिकार के लिए बाघिन और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ होगा। दोनों के बीच हुए संघर्ष के दौरान तेंदुए पर बाघिन भारी पड़ गई और तेंदुए की जान चली गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन के दांत तेंदुए की गर्दन में गड़ गए थे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।