Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOME

indian train enquiry गुवाहाटी-राजकोट के लिए स्पेशल ट्रेन के कटनी में स्टापेज को लेकर संशय

indian train enquiry सतना कटनी से गुवाहाटी राजकोट के लिए एक स्पेशल ट्रेन यात्रियों को मिलेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी राजकोट स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी। हालांकि अभी इस ट्रेन के कटनी या कटनी मुड़वारा स्टेशन में स्टापेज की सूचना नहीं है। रेलवे ने नए साल पर गुवाहाटी-राजकोट-गुवाहाटी के मध्य दो-दो ट्रिप एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह गाड़ी पमरे के सतना एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी.

गाड़ी संख्या 05638  गुवाहाटी-राजकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.12.2022 एवं 04.01.2023 को गुवाहाटी स्टेशन से 09.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय 09.15 बजे, सतना 16.55 बजे, बीना 22.30 बजे, तीसरे दिन उज्जैन 05.35 बजे, रतलाम 07.30 बजे और 19.10 बजे राजकोट जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05637 राजकोट-गुवाहाटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 31.12.2022 एवं 07.01.2023 को राजकोट स्टेशन से 13.15 बजे, रतलाम 23.25 बजे, दूसरे दिन उज्जैन 01.50 बजे, बीना 07.50 बजे, सतना 12.30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 22.50 बजे, और तीसरे दिन 20.20 बजे  गुवाहाटी स्टेशन पहुँचेगी.

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी,  02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे.

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में न्यू बोंगाईगांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी जंक्शन, हाजीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, सतना, बीना जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा, रतलाम जंक्शन, छायापुरी, अहमदाबाद एवं सुरेन्द्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp