Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona चीन में कोरोना से फिर मचा हाहाकार, भारत की स्थिति पर सतर्क निगाह

Corona in China: एक डराने वाली खबर आई है। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है।

एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है।

इसके अलावा 2023 के अंत तक यह आंकड़ा 1 मिलियन से ज्यादा हो सकता है। अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। शंघाई और बीजिंग जैसे बड़े शहरों में एक बार फिर से कोरोना के केसों में तेजी देखी जा रही है।

स्थिति पर भारत की सतर्क निगाहें

भारतीय एजेंसियां भी चीन की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। वैसे स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि भारत में फिर से कोरोना के फैलने की कोई संभावना नहीं है। कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन एन.के. अरोड़ा ने बताया कि भारत में दुनिया भर में फैले कोरोना के सभी वैरिएंट मौजूद हैं और किसी नये वैरिएंट के फैलने की गुंजाइश कम है। दूसरी ओर भारत में 18 साल से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। साथ ही कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी भी बन चुकी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp