Monday, November 2, 2026
Latest:
HOME

Train Cancelled :परिवर्तित रुट से चलेगी शक्तिपुंज, सफर से पहले जान लें जरूर

Train Cencelled धनबाद मण्डल में प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा

Train cancelled जबलपुर । पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मण्डल में गढ़वा रोड जंक्शन/तोलरा और रजहरा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली दो जोड़ी गाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

1) दिनांक 14.12.2022 से 29.12.2022 की अवधि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11447/1148 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्ति पुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी साऊथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया-धनबाद स्टेशन होकर गन्तव्य को जाएगी।

अर्थात शक्ति पुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में इस अवधि में सिंगरौली, चौपन, गढ़वा रोड जंक्शन, बरकाकाना, चंद्रपुरा जंक्शन, कतरासगढ़ स्टेशन नहीं जाएगी।

2) दिनांक 19.12.2022 एवं 26.12.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस तथा दिनांक 14.12.2022 एवं 21.12.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर गन्तव्य को जाएगी।

अर्थात यह एक्सप्रेस गाड़ी दोनों दिशाओं में इस अवधि में सिंगरौली, चौपन, गढ़वा रोड जंक्शन, बरकाकाना, चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन नहीं जाएगी।

असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp