Thursday, October 22, 2026
Latest:
ज्योतिषधर्म

Grah Gochar In December 2022: इस माह जमकर पैसा बटोरेंगे इस राशि के लोग, ग्रहों की स्थिति बनाएगी मालामाल

Grah Gochar In December 2022: ये एक महीना जमकर पैसा बटोरेंगे इस राशि के लोग, ग्रहों की स्थिति बनाएगी मालामाल
Grah Rashi Parivartan 2022: दिसंबर माह की शुरुआत हो चुकी है. हर माह एक निश्चित समय पर ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है.

3 दिसंबर को बुध ग्रह ने धनु राशि में गोचर किया है. और आज शुक्र ग्रह भी धनु राशि में गोचर कर चुके हैं. 16 दिसंबर को सूर्य और 28 दिसंबर को बुध मकर राशि में गोचर कर जाएंगे. 29 दिसंबर को शुक्र मकर राशि और 31 दिसंबर को वक्री बुध धनु में प्रवेश करेंगे. जानें किन राशियों को इसका लाभ होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर में होने वाले ग्रह गोचर शुभ साबित होंगे. दिसंबर में ग्रहों की स्थिति से नौकरी पेशा वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अगर आप धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये महीनाअनुकूल रहने वाला है. इस दौरान परिवार में खुशियों का आगमन होगा. भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीददारी कर सकते हैं.

मकर राशि

ज्योतिष अनुसार मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना शुभ फलदायी रहने वाला है. इस माह में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो इस माह में कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए, तो ये माह आपके लिए सुखद रहने वाला है.

सिंह राशि

हर माह कुछ ग्रहों का गोचर सभी राशि के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालता है. सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना भाग्योदय करने वाला रहेगा. इस माह में आपके रुके हुए काम बन सकते हैं. इस अवधि में कारोबारियों को भी विशेष लाभ होगा. इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. अचानक धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं. कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं. इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा.

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए एक वरदान साबित होने वाला है. ये महीना करियर में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा.व्यापारियों को भी मुनाफा होगा. इस माह में अटके हुए काम पूरा होने की संभावना है. आर्थिक रूप से लाभ होगा और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और स्नेह बना रहेगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp