Friday, October 30, 2026
Latest:
जरा हट केराष्ट्रीय

प्‍यार की बुजुर्ग कहानी: 70 की उम्र में 40 की महिला से इश्क कर बैठा बुजुर्ग

प्‍यार की बुजुर्ग कहानी: 70 की उम्र में 40 की महिला से इश्क कर बैठा बुजुर्ग । 70 साल के बुजुर्ग को 40 वर्षीय महिला से प्‍या हो गया और उसे वो किराएदार बनाकर घर में ले आया।हद तो इतनी हुई कि  उसके साथ रहने के लिए पत्नी और बच्चों को घर से बेघर का दिया । अब पीड़ित पत्नी SP के पास शिकायत करने पहुंची है।

शिवपुरी के विष्‍णु को प्‍यार हुआ बेशुमार

जानकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर का है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंचीं लालमाटी इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके पति का नाम विष्णु है और उनकी उम्र 70 साल है। उसके पांच बच्चे हैं। करीब एक साल पहले वे करीब 40 साल की एक महिला को किराएदार के रूप में लाए थे। कुछ दिन सब ठीक चला फिर धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं।

उसी के साथ रहना-खाना होने लगा

पति अधिकांश समय महिला के साथ बिताने लगे। उसी के साथ रहना-खाना होने लगा। विरोध करने पर घर में झगड़ा होने लगा। बात मारपीट तक पहुंचने लगी। जब बच्चों ने विरोध शुरू किया तो हमें घर से निकाल दिया। अब हम किराए से रह रहे हैं। महिला को घर से जाने का कहते हैं तो साफ इनकार कर देती है।

3 तलाक, हलाला और शोषण की दर्दनाक कहानी : तवे से जलाया, तलाक देकर भाई से कराया हलाला

पहली बार संदेह हुआ

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि किराएदार महिला ने कुछ महीनों का किराया का नहीं दिया था। जब हमने किराया मांगा तो उसने इनकार कर दिया। जब मैंने पति को यह बात बताई तो मुझ पर ही नाराज हुए। तब पहली बार संदेह हुआ था कि कुछ गलत चल रहा है। फिर धीरे-धीरे पति उसके साथ रहने लगे।

खाना-पीना उसके यहां होने लगा तो और राज खुलते गए। मैंने विरोध किया तो लड़ाई की और बच्चों ने कहा तो हम सब को घर से निकाल दिया। शिकायत कर्ता का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। बेटे जब महिला से घर खाली करने को कहते हैं तो वह मना कर देती है। उसका कहना है कि अगर ये (विष्णु) कहेंगे तो ही मैं घर खाली करूंगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp