Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयव्यापार

Gold Silver Price सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹15335 सस्ती, सोना ₹3541 तक हो गया सस्ता

Gold Silver Price On Dhanteras 2022: आज 22 अक्टूबर को धनतेरस है, 23 को भी यह पर्व मनाया जाएगा,  इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार सोने चांदी के रेट घट रहे हैं। ऐसे में ग्राहक गोल्ड-सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। कारोबारियों का भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है। आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल के रिकॉर्ड हाई से लगभग 3500 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं, चांदी 15,000 रुपये तक सस्ती मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल में सोने-चांदी के भाव

3541 रुपये सस्ता सोना
वैश्विक बाजारों में कीमतों धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold price today dhanteras) कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव 50062 रुपये प्रति दस ग्राम है। इस साल 18 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड हाई 53,603 रुपये पर पहुंच गया था। यानी सोना इस वक्त अपने रिकॉर्ड हाई से 3541 रुपये सस्ता मिल रहा है।

कैरेट वाइज सोने के लेटेस्ट भाव
24 कैरट सोने का लेटेस्ट भाव 50,062 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने के दाम 45,857 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट 37,547 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट का सोना 29,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट
IBJA के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई (Silver price today dhanteras) से 15335 रुपये तक गिर गई है। बता दें कि इस साल 8 मार्च को चांदीद 70890 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वर्तमान में चांदी की कीमत 55555 रुपये पर आ गई है। यानी चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपये सस्ती मिल रही है। इस सप्ताह की बात करें तो चांदी पिछले शुक्रवार के 56042 रुपये के मुकाबले इस शुक्रवार 55555 रुपये पर बंद हुई। यानी सप्ताहभर में 487 रुपये सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp