Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Shani Margi 2022 : धनतेरस से शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Margi 2022 धनतेरस के पहले दिन दिन शनि प्रदोष रहेगा, जबकि दूसरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग बनेगा। दूसरे दिन शनिदेव मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। शनि का मार्गी होना मेष, मिथुन, तुला, सिंह और धनु राशियों के लिए विशेष लाभदायी होगा। इसके अतिरिक्त अन्य राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा।

धनतेरस मत-मतांतर के साथ 22 और 23 अक्टूबर को रहेगी। इन दोनों ही दिन दंड नायक शनिदेव का विशेष प्रभाव रहेगा। इसमें पहले दिन शनि प्रदोष पर अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए यम दीपदान होगा तो दूसरे शनिदेव मार्गी होंगे। यानी उल्टी चाल छोड़कर सीधी चाल चलेंगे। इसका विशेष लाभ पांच राशियों को मिलेगा। इसमें मेष, मिथुन, तुला, सिंह और धनु शामिल हैं। अन्य सात राशियों के लिए यह परिवर्तन मिश्रित फलदायी रहेगा। ज्योतिर्विद के मुताबिक, धनतेरस पर बन रहे विशेष संयोग में सोना-चांदी, भूमि-भवन, वाहन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, बर्तन सहित सभी प्रकार की खरीदारी तीन गुना लाभ प्रदान करेगी।

22 अक्टूबर को खरीदारी के लिए मुहूर्त

शुभ : सुबह 7.50 से 9.15 बजे और रात 8.55 से 10:30 बजे तक।

चर : दोपहर 12.05 से 1.30 बजे तक।

लाभ : 1:31 से 2:55 बजे और शाम 5.45 से 7.20 बजे तक।

अमृत : दोपहर 2.55 से 4.20 बजे और रात 10.31 से 12.05 बजे तक।

23 अक्टूबर को खरीदारी व धन्वंतरि पूजन के लिए मुहूर्त

चर : सुबह 7.51 से 9.15 और रात 8.54 से 10.30 बजे तक

 

 

(पंचांग गणना तथा विभिन्न वेब प्लेटफार्म से लिया गया न्यूज़24you इसके लिए उत्तरदायी नहीं है)

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp