HOMEMADHYAPRADESH

खुशखबरी: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन: CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

खुशखबरी मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन: CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

MP के कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन दीपावली के पहले देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचरी साथ परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास से मनाएं, इसलिए अक्टूबर का वेतन दीपावली के पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के माध्यम से सरकार से यह मांग की थी।

प्रतिमाह कर्मचारियों के वेतन पर तीन हजार करोड़ रुपये व्यय होते हैं। विभागों द्वारा ट्रेजरी में बिल लगाए जाते हैं और प्रतिमाह एक तारीख को वेतन सीधे खातों में अंतरित हो जाता है। दीपावली 24 अक्टूबर को है, इसलिए कर्मचारी संगठनों ने वेतन समयपूर्व देने की मांग की थी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री को नोटशीट लिखकर कर्मचारियों की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने त्योहार को देखते हुए गुरुवार को अक्टूबर का वेतन नवंबर की जगह अक्टूबर में ही देने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा इस संबंध में सभी कोषालयों को आदेश जारी किए जाएंगे और 24 अक्टूबर के पूर्व कर्मचारियों के खातों में वेतन अंतरित हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button