Thursday, November 26, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni ki beti Pratishtha कटनी की बेटी प्रतिष्ठा शर्मा की ससुराल में मौत मामले में पति गिरफ्तार

Katni ki beti Pratishtha कटनी की बेटी प्रतिष्ठा की रहस्यमयी मौत के मामले में सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश के सागर शहर में गोपालगंज थाना पुलिस ने श्री राम कॉलोनी में रहने वाले प्रतिष्ठा के पति पुनीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुनीत के पिता तहसीलदार थे। पुनीत पर अपनी पत्नी प्रतिष्ठा शर्मा को प्रताड़ित करने का आरोप है। प्रतिष्ठा ने कतिथ तौर पर सुसाइड कर लिया था। लेकिन डेड बॉडी देखने तथा प्रतिष्ठा के मायके वालों ने इसे दहेज की खातिर हत्या करार दिया था।

जनवरी 2022 को सागर के पुनीत शर्मा से शादी हुई थी

आपको बता दें कि कटनी में महिला शिक्षक धर्मिष्ठा शर्मा की बेटी प्रतिष्ठा शर्मा (ऊर्जा शर्मा उम्र 27 वर्ष) की 20 जनवरी 2022 को सागर के पुनीत शर्मा से शादी हुई थी। पुनीत के पिता तहसीलदार थे। 5 दिन पहले प्रतिष्ठा शर्मा की मृत्यु हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी थी। प्रतिष्ठा की मां धर्मिष्ठा ने पुलिस को बताया कि पुनीत कोई काम नहीं करता था। नियमित रूप से शराब पीता था और प्रतिष्ठा के साथ मारपीट करता था।

20 लाख दहेज मांगने का आरोप

उन्होंने बताया कि पुनीत और उसकी मां शादी के बाद से ही 2000000 रुपए की मांग कर रहे थे। सीएसपी प्रवीण अस्थाना ने बताया कि प्रारम्भिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया गया और पुनीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।