Thursday, October 22, 2026
Latest:
HealthHOMEज्ञान

Vitamin B12 की कमी सुबह सुबह शरीर मे देती है यह संकेत

Vitamin B12 Deficiency। विटामिन बी शरीर को बाहरी आक्रमण से संघर्ष करने में मदद करता है और यह शरीर के के मेटॉबालिज्म को बढ़ाने में सहायता करता है। Vitamin B12 त्वचा, तंत्रिका, उत्तक, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसके अलावा Vitamin B12 हमारे शरीर के पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इसलिए यदि विटामिन Vitamin B12 की कमी होती है तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती है।

शरीर में विटामिन बी-12 का काम

Vitamin B12 शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाना, घावों को जल्दी भरने में मदद करने के अलावा हार्मोन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है, तो रेड ब्लड सेल्स की संख्या भी शरीर में कम होने लगती है।

 

विटामिन बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जो पानी में घुलनशील विटामिन है। यह विटामिन नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और डीएनए व रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ नर्सिंग में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन बी-12 की कमी से पीड़ित लोगों में थकान के आम लक्षण दिखाई देते हैं। शोध के मुताबिक सुबह उठने पर भी ऐसे में काफी थकान महसूस होती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp