Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

Manish Sisodia CBI Raids: मनीष सिसोदिया के घर CBI के छापे पर भड़की AAP, भाजपा को मिला कांग्रेस का साथ

Manish Sisodia CBI Raids: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई का संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है।

शायद अब भाजपा को आम आदमी पार्टी की और जरूरत नहीं- संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने सीबीआई कार्रवाई का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा आम आमदी पार्टी और भाजपा के बीच समझौते पर संदेह था। आप पैसा कमा रही है, कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है और भाजपा का समर्थन कर रही है। अब भाजपा को लगा होगा कि आम आदमी पार्टी की अब और जरूरत नहीं है, इसलिए AAP के सारे पाप सामने आ जाएंगे। दीक्षित ने कहा कि शराब नीति, स्कूल निर्माण, शिक्षक भर्ती जैसे मामलों में सीबीआई की 10 छापेमारी होनी चाहिए थीं।

तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा- कपिल मिश्रा

छापेमारी पर दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं पांच साल से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल तीनों भ्रष्टाचार में जेल जाएंगें। दो विकेट गिर चुके और तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा।

संदीप दीक्षित बोले- बड़ी देर कर दी, काफी पहले होनी चाहिए थी कार्रवाई

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने कहा कि यह कार्रवाई काफी पहले हो जानी चाहिए थी। केजरीवाल सरकार पैसा कमाने में जुटी हुई है।

गुजरात में कब होगी कार्रवाई

आबकारी नीति पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर शराब मुद्दा है तो गुजरात में भी जांच होनी चाहिए। क्या वहां जांच हुई। येदियुरप्पा, हेमंत बिस्वा सरमा, डीएचएफएफ, नीरव मोदी इन सबके मामले में क्या कार्रवाई है, क्या सरकार बताएगी। केंद्र सरकार केवल हमें परेशान करने में लगी है, लेकिन ये अपने मकसद में कामयाब न होंगे।

जांच एजेंसियों को मजाक बनाकर रखा है

संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जी अपनी छोटी सोंच से बाहर आइए। दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल आपसे रोका नहीं जा सकेगा। इससे पहले भी आपने ऐसी कार्रवाई कराई थी, आपके हाथ तब भी कुछ नहीं लगा था। आपने जांच एजेंसियों को मजाक बनाकर रखा है। आपका चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब होगा।

सरकार बौखलाई हुई है

अमेरिका के अखबार ने केजरीवाल के कामों को दिखाया तो सरकार ने मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई भेज दी। सरकार तो खुश होना चाहिए था कि दिल्ली के कार्यों की सराहना हो रही है, लेकिन सरकार बौखलाई हुई है। यहां मसला आबकारी नीति का नहीं है, सच तो ये है कि केंद्र सरकार केजरीवाल के कामों को रोकना चाहती है।

केजरीवाल सरकार के कामों से पीएम मोदी को नींद नहीं आती

आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जीत के बाद सीएम केजरीवाल की प्रतिष्ठा पूरे देश में बढ़ी है। ये चीज केंद्र सरकार को हजम नहीं हो रही है। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य नीति को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी को नींद नहीं आती है। मोदी जी मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप केजरीवाल और दिल्ली की शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल को रोक नहीं पाएंगे।

ऐसी कार्रवाई से जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता कम हो जाती है

सीबीआई की छापेमारी पर कांग्रेस ने कहा कि विपक्षियों के खिलाफ एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग उनकी विश्वसनीयता को कम करता है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों को भी दूर होने का मौका देता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रक्रियाओं में ईमानदार लोगों को कीमत चुकानी पड़ती है।

75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया

सीबीआई की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये(केंद्र सरकार) रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया।

देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता

सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

सीबीआई का स्वागत, हम कट्टर ईमानदार हैं

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीआई आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है।

Manish Sisodia CBI Raids Live: मनीष सिसोदिया के घर CBI के छापे पर भड़की AAP, भाजपा को मिला कांग्रेस का साथ
आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत सात राज्यों में 21 जगहों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। जिसमें मनीष सिसोदिया समेत चार लोकसेवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई से दिल्ली के सियासी गलियारे का पारा हाई हो गया है। एक तरफ भाजपा का कहना है कि दिल्ली को लूटने वालों को जेल जाना पड़ेगा। वहीं, अपने डिप्टी सीएम पर कार्रवाई से सीएम केजरवाल की त्योरी चढ़ी हुई है। 11 बजे आम आदमी पार्टी इस मामले पर प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।
ये भी पढ़ें…

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp