HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Janmashtami 2022: 125 साल तक धरती पर रहे थे भगवान श्रीकृष्ण

Janmashtami 2022। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे थे

Janmashtami 2022। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे थे।

shri-krishna-janmabhoomi_1650982839

पूरे देश में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की आज 5249 वीं जयंती है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था।

janmashtami news24you

125 साल तक धरती पर रहे थे भगवान श्रीकृष्ण
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे थे। उनकी इस आयु 5117 वर्ष को जोड़ दिया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5249 वां वर्ष पूर्ण कर लेंगे। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण जन्म 3112 ईसा पूर्व हुआ था। जब महाभारत का युद्ध हुआ था, तब श्री कृष्ण लगभग 56 वर्ष के थे।
भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और भगवान कृष्ण की कुंडली में वृषभ लग्न है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके लिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक और शाम को 5:30 से 7:30 बजे तक रहेगा।
Janmashtami 2022: 125 साल तक धरती पर रहे थे भगवान श्रीकृष्ण
भगवान विष्णु के अवतार हैं श्रीकृष्ण
पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। कृष्ण के आशीर्वाद और कृपा को पाने के लिए हर साल लोग इस दिन व्रत रखते हैं और आधी रात में उनके जन्म के समय में पूजा अर्चना करते हैं। भजन कीर्तन करते हैं और जन्मोत्सव मनाते हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button