Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

कथावाचक को पत्नी ने बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ा, पुलिस भी पहुंची

Shajapur Jitendra Maharaj News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों बाबाओं को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं. मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) के बाद अब एक और मामला सामने आया है. प्रदेश के शाजापुर (Shajapur) जिले में एक ढोंगी बाबा का खुलासा उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दूसरी महिला (कथित शिष्या) के साथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथावाचक बाबा सहित कथित शिष्या को पकड़कर थाने पर ले गई. मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कथावाचक बाबा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है.

 

जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के मोहन बड़ोदिया का है. यहां का रहने वाला जितेंद्र महाराज कथावाचन का काम करता है. वहीं जितेंद्र महाराज के सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का काम गुना निवासी एक महिला करती है. महिला के साथ महाराज के संबंधों को लेकर कुछ समय पहले उसकी पत्नी सीमा शर्मा ने मोहन बड़ोदिया पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन बाद में जितेंद्र महाराज की पत्नी ने पुलिस के समक्ष कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था.
को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. महिला संबंधी मामला देखते हुए डायल-100 से मोहन बड़ोदिया थाने को सूचना दी गई. इसके चलते मोहन बड़ोदिया थाने से महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंची. घर के अंदर पहुंची पत्नी और उसके भाइयों ने सबसे पहले जितेंद्र महाराज की तलाश की. जितेंद्र महाराज को पकड़ने के बाद पुलिस के सामने उससे घर के जिस कमरे में ताला लगा हुआ था, उसे खोलने की बात कही. पहले जितेंद्र महाराज ने काफी ना-नुकुर किया, लेकिन बाद जब कमरे का ताला खोला तो उसके अंदर से जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या भी निकली.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp