Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Jabalpur मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 16 लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए

जबलपुर में एक बुजुर्ग को उसके बेटे के तीन दोस्तों ने बेटी के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 16 लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए। बुजुर्ग को जब इस बात का पता चला तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया और बायपास सर्जरी करानी पड़ी। बाद में रुपए वापस ना मिलने पर बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से शिकायत की। शिकायत की जांच करते हुए लार्डगंज पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि कांच घर चौक आकांक्षा अस्पताल के पास घमापुर निवासी 65 वर्षीय गौरंग पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2012 में उसका पुत्र लव पाल जमशेदपुर में पायलट क्लब में ट्रेनिंग करता था, तब उसकी मित्रता प्रतीक पाटिल एवं एस पाटिल से हुई थी। जिस कारण प्रतिक पाटील एवं एस पाटिल का उसके घर पर आना जाना था। मई 2012 में प्रतिक पाटील एवं एस पाटिल उसके घर पर आए थे, तब गौरंग ने अपनी बेटी निमिषा पाल को एमबीबीएस में एडमिशन कराने की इच्छा जाहिर की थी।

प्रतीक पाटिल एवं एस पाटिल ने गौरंग को बताया कि उनका एक मित्र राहुल झा मध्यप्रदेश में डोनेशन लेकर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिला सकता है। इसके बाद मई 2012 में प्रतीक पाटिल एवं एस पाटिल अपने साथ राहुल झा को लेकर उसके घर आए थे। तीनों उसके घर में दो-तीन दिन तक रुके थे। इस दौरान राहुल झा ने बताया कि चिरायु मेडिकल कॉलेज में आपकी बेटी निमिषा का एमबीबीएस में दाखिला हो जाएगा इसके लिए 20 लाख रुपए डोनेशन देने पड़ेंगे। गौरंग ने बातचीत की तो 16 लाख 80 हजार रुपए मैं बेटी का एडमिशन कराने का सौदा तय कर हुआ था। पुलिस ने दो रंग की शिकायत पर आरोपित राहुल झा, प्रतीक पाटिल एवं एस पाटिल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp