Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिष

Surya Gochar 2022: बुधादित्य राजयोग से किन राशियों को मिलेगी आशातीत सफलता, लाभ, जानिए

Surya Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को शुभ माना गया है। यह योग सूर्य और बुध ग्रह की युति से बनता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बुध ग्रह पहले से सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वे 21 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों को लाभ प्रदान करेगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से किन राशियों की भाग्य बदल जाएगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राज योग अच्छे दिन लाएगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। लोगों के बीच प्रशंसा भी होगी। किसी करीबी के काम में आपका सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। नेटवर्क बढ़ेगा, जो लाभदायी साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू सामान की खरीदी में समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

यह समय नौकरी और बिजनेस में शानदार समय लाएगा। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। घर में खुशी का माहौल बन सकता है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में उचित सांमजस्य बना रहेगा। कोई विशेष सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

बुधादित्य राजयोग तुला राशिवालों को खास लाभ कराएगा। कामकाज में उन्नति होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दूसरों की सलाह पर अपने फैसले को प्राथमिकता देना उचित रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुखद परिवर्तन आएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp