News24you

News you are looking for

school closed बारिश ने बिगाड़े हालात, जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, स्‍कूलों में अवकाश घोषित

Heavy Rainfall Alert news24you

school closed मंगलवार को भी सुबह से ही रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। अतिवर्षा को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। तेज बारिश के कारण शहर के तमाम जलाशय पानी से लबालब हो चुके हैं। लगातार बारिश से सोमवार को भदभदा के 11, कलियासोत के 13 गेट खोल दिए गए। इसके अलावा कोलार डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

शहर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात बिगड़ गए हैं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे उनका रहना मुश्किल हो गया है।

वही कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली भी नहीं है, इस वजह से लोगों को रात भर अंधेरे में ही रहना पड़ा। इसके अलावा शहर के आसपास ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़ गए हैं, हलाली नदी का पानी ईटखेड़ी स्थित स्कूल में भर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान शहर में 05 इंच पानी बरसा है।

छोला रोड, सिंधी कालोनी, सेफिया कालेज रोड सभी जगह वर्षा के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमरा, करोंद, सिंधी कालोनी , अल्पना तिराहा, भोपाल टाकीज, शाहजहांनाबाद, कोलार की कई कालोनियां, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की कई फैक्ट्रियां, कोलुआ, दाम खेड़ा, जहांगीराबाद, इतवारा, हमीदिया रोड, निशातपुरा, एयरपोर्ट रोड और बाणगंगा समेत कई इलाकों में बारिश के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है।