HOMEMADHYAPRADESH

Mirchi Baba Arrested: दुष्कर्म के आरोपित मिर्ची बाबा के मोबाइल में मिली PORN फिल्म

Mirchi Baba Arrested: दुष्कर्म के आरोपित मिर्ची बाबा के मोबाइल में मिली अश्लील फिल्म,

Mirchi Baba Arrested ग्वालियर पुलिस ने बहुचर्चित मिर्ची बाबा को रात में गिरफ्तार किया है। मिर्ची बाबा पर भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया की टीम ने भोपाल के इनपुट पर बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा के पास से मोबाइल मिला है जिसमें पोर्न Porn मूवी थी। साथ ही महिलाओं के फोन भी दर्ज थे।

रात को ग्वालियर के एस एस पी अमित सांघी को भोपाल पुलिस आयुक्त ने सूचना दी कि ग्वालियर के गिरगांव में मिर्ची बाबा भागवत कथा करने आए हैं उन पर एफ आइ आर दर्ज हो गई है। एस एस पी सांघी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया को उनकी तलाश में लगाया। देर रात मिर्ची बाबा तक खबर पहुंच ग्ई कि उन पर भोपाल में एफ आइ आर हो गई है। बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया – रात में वह टीम लेकर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार करने पहुंचे। उनके बारे में इनपुट था वह गोला का मंदिर स्थित होटल नारायनम में रुके है। वहां के लिए जब पहुंचे तब तक बाबा फॉरच्यूनर कार से निकल चुके थे। थोड़ी दूर ही पुलिस ने घेर किया। उन्हें पकड़ा गया फिर भोपाल पुलिस की टीम आई और भोपाल पुलिस के सुपुर्द उन्हें कर दिया गया।

Show More
Back to top button