Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Job News: 11 सरकारी बैंकों में 6000 से ज्यादा क्लर्क पदों के लिए भर्ती

Job News बेरोजगार युवकों के लिए खबर अच्छी है। भारत के 11 सरकारी बैंकों में 6000 से ज्यादा क्लर्क पदों के लिए भर्ती हेतु वैकेंसी ओपन हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 जुलाई 2022 घोषित की गई है।

क्लर्क भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

क्लर्क के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेशन का भी ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

सरकारी बैंक क्लर्क भर्ती हेतु आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

भर्ती हेतु परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस द्वारा क्लर्क के पदों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे. साथ ही प्रश्न का गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp