News24you

News you are looking for

इंडिगो का खुलासा- आंतरिक दस्तावेजों के लीक होने का डर, हैक हुआ था कंपनी का सर्वर

इंडिगो का खुलासा- आंतरिक दस्तावेजों के लीक होने का डर, हैक हुआ था कंपनी का सर्वर

एयरलाइन कंपनी इंडिगो का सर्वर दिसंबर महीने की शुरुआत में हैक कर लिया गया था. इंडिगो ने खुद गुरुवार को इसका खुलासा किया. कंपनी को इस बात की आशंका है कि हैकर कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं. 

इंडिगो ने बताया कि दिसंबर 2020 की शुरुआत में उसका सर्वर हैक हो गया था. हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही कम समय में इस पर काबू पा लिया और इसका असर मामूली रहा

 

इंडिगो ने कहा कि हमें मामले की गंभीरता का अंदाजा है और हम विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि इस घटना की गहराई से जांच हो सके.