Friday, November 6, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

New Bhedaghat Accident न्यू भेड़ाघाट हादसे को लेकर विधायक संजय पाठक ने कहा: 2 लापता को खोजने पूरा प्रशासन जुटा, हर पल नजर

New Bhedaghat Accident विजयराघवगढ़ से जबलपुर न्यू भेड़ाघाट गए एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया 2 अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। तलाश में पुलिस गोताखोर होमगार्ड जुटी है। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक संजय सतेन्द्र पाठक पल पल की जानकारी ले रहे है साथ ही रेस्क्यू पर नजर रखे हुए हैं।

आपको बता दें कि विजयराघवगढ़ से जबलपुर एडमिशन कराने आए 8 छात्रों का जत्था न्यू भेड़ाघाट घूमने के लिए गया था जहां पर एक युवती एवं दो लोग सेल्फी लेते वक्त अपना संतुलन खो बैठे और मां नर्मदा के तेज बहाव में बह गए।

युवती का शव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर लिया नर्मदा में बहे दो लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्र विजयराघवगढ़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। विजयराघवगढ़ विधायक को इस हादसे की जैसे ही जानकारी लगी उन्होंने तुरन्त जबलपुर प्रशासन से संपर्क किया। साथ ही हर स्तर पर लापता लोगों की खोज करने सभी को सक्रिय किया। श्री पाठक रैस्क्यू टीम के सम्पर्क मे लगातार बने हुए है।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि तलाश मे कोई कसर नही छोडी जाएगी। प्रशासन पूरी मदद करेगा। बच्चों के परिवार जन पर आये दुख में हम सब सहभागी हैं।

मृतका खुशबू सिंह पिता राजेंद्र सिंह व लापता राम साहू पिता श्रीकांत साहू , राकेश पिता गजानन सिंह तीनों विजय विजयराघवगढ़ के हैं। एक का शव मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेज दिया गया है। 2 लापता को खोजने के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।