News24you

News you are looking for

बेटे के साढ़ू ने ही लूट लिया वृद्धा को, 2 लोग गिरफ्तार

news24you

सिल्वर पैलेस कॉलोनी में रहने वाली 81 वर्षीय विद्या पत्नी लक्ष्मणदास लुल्ला के घर में घुसकर लूट करने वाले दोनों आरोपितों को अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित बेटे का साढ़ू है।

पुलिस के मुताबिक, नौ दिसंबर को उल्लास नगर, ठाणे महाराष्ट्र के 50 वर्षीय मुकेश पुत्र गोवर्धनदास खूबचंदानी और 29 वर्षीय आनंद पुत्र कुशमंडर ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित मुकेश रिश्ते में वृद्धा के बेटे का साढ़ू है। डेढ़ महीने पहले वह वृद्धा के घर कुछ समय के लिए आया था। उसने देखा कि वृद्धा ने सोने के जेवर पहने हुए है और घर में अकेली रहती है। तभी उसने लूट की साजिश रच ली थी। इसके बाद वह वापस महाराष्ट्र चला गया। घटना वाले दिन मुकेश अपने साथी आनंद के साथ आया और वृद्धा के घर में घुस गया। आरोपित चेहरे पर नकाब पहनकर आए थे। उन्होंने वृद्धा का मुंह दबाकर घर में रखे 40 हजार रुपये और आर्टीफिशियल जेवर, जिसमें चार चूड़ी, चार अंगूठी, दो कंगन, दो चेन लूट लिए थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस दौरान करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। महिला वृद्ध थी इसलिए वह भी आरोपितों को पहचान नहीं सकी।