HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

18 दिसंबर तक कई राज्‍यों में भारी बारिश और शीतलहर का अलर्ट, IMD मौसम विभाग ने चेताया

Weather Alert: देश में सर्दी बढ़ गई है। पिछले सप्‍ताह हुई बारिश के बाद अनेक राज्‍यों में ठिठुरन देखी जा रही है। मुख्‍य रूप से उत्‍तर एवं मध्‍य भारत इससे प्रभावित हुए हैं। उत्‍त्‍र प्रदेश, राजस्‍थान, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में बारिश के साथ ठंड बढ़ी है।

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, बिहार और हरियाणा में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हुई भारी बर्फबारी के कारण ही अब मैदानी शहरों में कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि आने वाले दो या तीन दिनों में अभी सर्दी गहरा जाएगी। तापमान घटेगा और शीतलहर चलेगी। स्‍कायमेट वेदर के अनुसार राजस्‍थान के कई शहर इस ठंड से प्रभावित होंगे। दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। पंजाब तथा हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दिन के तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री तक कम है।

 

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं तापमान को और गिरा सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण भारत के राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान है। जानिये देश के मौसम का हाल।

16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, उत्‍तरी राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।

अगले 2 से 3 दिनों का यह है अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान (Temperature) में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता ह

Show More

Related Articles

Back to top button