Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Booster Dose:10 अप्रैल से 18 वर्ष के अधिक के सभी लोग ले सकते हैं वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज

Booster Dose COVID-19 Vaccination: कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 अप्रैल से 18 वर्ष के अधिक के सभी लोगों को प्रीकॉशन डोज की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष है और उन्होंने दूसरी खुराक लेने के 9 महीने पूरे कर लिए हैं, वे निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

इससे पहले केवल स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों सहित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही एहतियाती खुराक दी जा रही थी। अब कोई भी व्यक्ति जिसे इसकी जरुरत महसूस हो या जिसे डॉक्टर ने ऐसी सलाह दी हो, तो वो बूस्टर डोज लगवा सकता है। इसका ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो विदेश यात्रा के लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है और इसके नये-नये वेरिएंट सामने आ रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp