Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Holi Celebrations: पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें VIDEO

Holi Celebrations पूरा देश होली के रंग में रंगा है। इस दौरान आम आदमी से लेकर खास लोगों पर भी होली के रंग का खुमार चढ़ा है। सब लोग अपने-अपने तरीके से होली मना रहे हैं और इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। कोविड की वजह से पिछले दो सालों से होली नहीं मनाई जा रही थी। इसलिए इस साल लोग उसकी पूरीी कसर निकालने के मूड में हैं। होली के पावन मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं कि देश के नेताओं ने किस तरह होली मनाई

बीजेपी ने चार राज्यों में जीत दर्ज की है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का होली मनानाा स्वाभाविक है। उनके आवास पर तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जुटे और जमकर होली मनाई।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने आवास पर जमकर होली खेली।

 

पार्टी की हार ने कांग्रेस के नेताओं की होली खराब नहीं है। भविष्य की बेहतरी की उम्मीद में इन्होंने भी जमकर होली खेली। कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित के आवास पर शानदार तरीके के होली खेली गई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस तरह के सामूहिक त्योहार से पार्टी कार्यकर्ताओं में परिवार जैसी भावना विकसित होती है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पूरे होली के मूड में दिखे।

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शबे-बारात और होली दोनों की त्योहारों का आनंद लिया। अपने आवास पर मंत्रीजी होली की तरंग में ढोल बजाते दिखे।

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शबे-बारात और होली दोनों की त्योहारों का आनंद लिया। अपने आवास पर मंत्रीजी होली की तरंग में ढोल बजाते दिखे

आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद यूं भी सेलेब्रेशन के मूड में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के घर पर भी होली की धूम दिखी।