Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Nida स्पीडबोट पर बैठकर घूमने निकली थीं ये एक्ट्रेस, अचानक हुआ हादसा; आई मौत की खबर

Nida Patcharaweeraphong कई बार घूमना फिरना जानलेवा बन जाता है. ऐसा ही कुछ तब हुआ जब एक एक्ट्रेस घूमने तो अपने घर से निकलीं लेकिन अचानक उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि वो वापिस अपने घर नहीं पहुंच पाईं. ये हादसा एक्ट्रेस के साथ ट्रिप के दौरान हुआ. इस ट्रिप में वो पानी के रास्ते स्पीडबोट पर बैठकर जा रही थीं लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई.

बोट से अचानक गायब हुईं एक्ट्रेस 

द सन में छपी खबर के मुताबिक निदा (Nida Patcharaweeraphong) अपने दोस्तों के साथ 24 फरवरी को बैंकॉक में बोट पर बैठकर चाओ फ्राया नदी से जा रही थीं. जानकारी के मुताबिक थाई एक्ट्रेस निदा पचरावीरफोंग नाव के पीछे की ओर किनारे पर बैठी थीं. अचानक निदा पानी में गिर गईं और किसी को उनकी खबर भी नहीं लगी.

20 मिनट तक एक्ट्रेस को पानी में खोजा गया

जब दोस्तों को एहसास हुआ कि उनकी दोस्त बोट में नहीं है तो उन्होंने स्पीडबोट से उसे करीब 20 मिनट तक पानी में ढूंढा. लेकिन बाद में स्थानीय अधिकारियों को बुलाया गया. जिसके बाद उस क्षेत्र की तलाशी के लिए 30 गोताखोरों की एक टीम भेजी गई.

भाई ने पहचाना बहन को

निदा (Nida Patcharaweeraphong) के भाई डेस देजब खोज और बचाव मिशन में शामिल हुए. कथित तौर पर पानी में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस की पहचान हुई.

दुखी है परिवार

निदा के भाई डेस देजब ने कहा- ‘परिवार में हर कोई जिस दर्द से गुजर रहा है वह असहनीय है. हम अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे और वह हमें बहुत खुशी देती थी. मैं सभी को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं अब उसे घर वापस लेने आया हूं.’

तैराक थीं निदा

निदा की मां पनिदा सिरियुथ्योथिन ने कहा कि ‘उनकी बेटी एक अच्छी तैराक थी और जो कुछ हुआ था उस पर विश्वास नहीं हो रहा.’

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp