News24you

News you are looking for

मृत व्यक्ति के नाम से दायर कर दी थी रिट, पुलिस ने पकड़ा ईनामी आरोपी

जबलपुर। सिविल लाईन थाना में पंजीबद्घ अपराध क्रमांक 284/13 धारा 420, 419, 467, 478 आईपीसी के फरार पांच हजार रुपए ईनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच और सिविल लाईन पुलिस की टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रवीन्द्र सुखेजा नामक उक्त आरोपी ने पूर्व में किसी मृत व्यक्ति के नाम से अतिक्रमण को लेकर याचिका दायर की थी।

मृत व्यक्ति के नाम से दायर कर दी थी रिट, पुलिस ने पकड़ा ईनामी आरोपी

मृत व्यक्ति के नाम से दायर कर दी थी रिट, पुलिस ने पकड़ा ईनामी आरोपी

 लेकिन बाद में जांच में यह तथ्य सामने आये कि जिसके नाम पर याचिका दायर की गयी है उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने सुधा विहार कालोनी रामपुर निवासी रवीन्द्र सुखेजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। उक्त आरोपी को आज थाना प्रभारी सिविल लाइन अरविंद जैन क्राइम ब्रांच के राजेश पांडे, प्रेम, सुनील, अजय जैन, अखिलेश आदि ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़ने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *