Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHSatana

GST Raid Satna: विस्फोटक मैग्जीन विक्रेता, होटल मालिक के ठिकानों पर जीएसटी की दबिश

GST Raid Satna मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन कस्बे में स्थित जैन एसोसिएट्स पर बुधवार को जीएसटी GST की एंटी एविजन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई की। फर्जी बिलों के जरिए टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी की एंटी एविजन टीम ने विस्फोटक मैग्जीन और होटल मालिक के संचालक पीयूष जैन के घर व दफ्तर में कार्रवाई की। यह कार्रवाई 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर की जो पांच वाहनों से पीयूष जैन के ठिकानों पर पहुंचे थे। बुधवार सुबह से शुरू यह कार्रवाई शाम तक जारी रही। जिसमें करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना है। सतना जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर गणेश सिंह के नेतृत्व में सतना की टीम ने यह कार्रवाई की। उनके साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहे।

असिस्टेंट कमिश्नर गणेश सिंह के अनुसार पीयूष जैन के संस्थान से कई अहम दस्तावेज, बोगस बिल और लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनसे करोड़ों की टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना है। यह जांच शाम तक जारी रही। इस दौरान गाड़ियों का काफिला और सुरक्षा बल देखकर आस-पास के लोगों में कौतुहल बना रहा है। लोग तरह-तरह की संभावनाएं जताते रहे। बताया जा रहा है कि पीयूष जैन जो कि सतना में विस्फोटक मैग्जीन का बड़ा काम करता है। इसके पास से सीमेंट फैक्ट्रियों और खदानों में विस्फोटक भी सप्लाई होता है और इसके कई फर्म भी हैं जो फर्जी तरीके से लेन-देन करता है जिसके कारण पीयूष जैन कई दिनों से जीएसटी विभाग की राडार पर था।