Murder in Jabalpur अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
Murder in Jabalpur कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम सनावल में अवैध संबंधों के शक में पति ने सिर पर रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी| वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी संजय अग्रवाल, डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार एवं थाना प्रभारी कुंडम प्रताप मरकाम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया| मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रोड को जप्त कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
कुंडम पुलिस ने बताया कि बाघराजी के पास ग्राम सनावल निवासी कीरत मेहरा कल रात में अपने घर पर था|घर में कीरत की पत्नी 36 वर्षीय पुष्पलता और उसकी बेटी थे| जबकि एक बेटा अपनी नानी के घर पर गया हुआ था| रात में कीरत ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी से विवाद करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया।
रोड के हमले में उसकी पत्नी पुष्प लता को सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई| आज सुबह हत्या की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया| पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड जप्त करते हुए आरोपी पति कीरत मेहरा को हिरासत में ले लिया है| जिससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

