Murder in katni कटनी में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की नृशंस हत्या, जानिए अपडेट
कटनी में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं पिछले दिनों 4 हत्या की वारदात के बाद आज दोपहर फिर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सरे राह इस वारदात से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम शिवम शुक्ला बताया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र में मेंन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि कुछ युवक एक युवक को चाकू से हमला कर भाग गए। जानकारी में बताया जा रहा है कि बेलट घाट निवासी युवक शिवम पिता राजेंद्र शुक्ला उम्र 23 वर्ष के रूप में पहचान की गयी है। पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच कर रही।
327 के प्रकरण की पेशी करने के लिये न्यायालय की तरफ जा रहे थे
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक शिवम शुक्ला पिता राजेन्द्र शुक्ला 24 वर्ष गायत्री नगर का रहने वाला है। घटना के संबंध में मृतक के साथी शुभम गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त बबलू तथा शिवम शुक्ला 327 के प्रकरण की पेशी करने के लिये न्यायालय की तरफ जा रहे थे तभी सब्जी मंडी के पास कुछ युवकों के द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया और विवाद करने के बाद चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले भी मृतक शिवम का आरोपियों से विवाद हो चुका है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोपहर शिवम पर सोची समझी साजिश के तहत घात लगाकर हमला कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस की मुस्तैदी
पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।

