Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOME

Kushinagar Hadsa: कुशीनगर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुआं ढहने से नौ महिलाओं और दो बच्चों की मौत, 30 से अधिक घायल

Kushinagar Hadsa कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। बुधवार देर रात एक घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म हो रही थी। इस दौरान कुएं के ऊपर खुदाई हो रही थी।

अचानक कुएं का चबूतरा ढह गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में घटित हुई है।