Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

दुःखद खबर: छतरपुर की भाजपा नेत्री गीता पटेरिया का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

छतरपुर से दुखद खबर  मिल रही है। भाजपा नेत्री गीता पटेरिया का निधन हो गया है। अंतिम संस्कार नौगांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे किया जाएगा। 

छतरपुर जिले की भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी एवं महिला मोर्चा के अनेक पदों पर रहकर छतरपुर जिले की सेवा करने वाली हमारी पूजनीय चाची जी श्रीमती गीता पटेरिया पत्नी इंजीनियर रमेश चंद पटेरिया निवासी झांसी रोड नौगांव जिला छतरपुर का मध्य रात्रि में ह्रदयगति रुकने से झांसी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका बेटा पुणे तथा बेटी विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार कल शुक्रवार सुबह 9:00 बजे नौगांव स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp