Sunday, November 8, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Martyrs Day 2021: MP में 30 जनवरी को 2 मिनट का मौन रख सभी को देनी होगी शहीदों को श्रद्धांजलि, 11 बजे बजेगा सायरन

Martyrs Day 2021: स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वालों की स्मृति में रविवार 30 जनवरी को 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। 11 बजे सभी गतिविधियों रोककर मौन रखा जाएगा। इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग सभी विभाग प्रमुख और कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्षों में यह देखा गया है कि कुछ कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जा रहा होता है, वहां कुछ कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में लगे रहते हैं, यह ठीक नहीं है। शहीद दिवस को गंभीरता के साथ मनाया जाए।

विभाग के उप सचिव डीके नागेंद्र ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ निजी एवं सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश दें कि शहीद दिवस पूरी गरिमा के साथ मनाया जाए। दो मिनट का मौन प्रारंभ होने की सूचना सायरन बजाकर दी जाए। सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए।