Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Covid Positive Students 23 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Covid Positive Students। कोरोना से जुड़ी डराने वाली खबर सामने आ रही है। खासकर मौत के आंकड़े परेशान करने वाले हैं। बच्चों पर भी तीसरी लहर का खतरा काफी ज्यादा दिख रहा है। इन सबके बीच बेमेतरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां 23 स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हॆं। हालांकि स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर पूरे प्रदेश भर में आ रही है। नवागढ़, बेमेतरा और बेरला ब्लाक में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर आयी है। सभी बच्चे हाईस्कूल के हैं। स्कूल को आगामी 5 दिन के बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया जाएगा। किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं है। टीम लगातार निगरानी करेगी।

बेमेतरा के बेरला पंचायत क्षेत्र के देवभूमि देवरबीजा स्थित कुमारी देवी चौबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 5 टीचरों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले 259 बच्चों का एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें से 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। जिले में पहला मामला है, जब इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा नवागढ़ और बेमेतरा ब्लॉक में भी 25 बच्चे संक्रमित मिले हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp