Tuesday, November 3, 2026
Latest:
AppsHOMETech

how to record whatsapp call अब चुटकियों में वॉट्सएप कॉल्स को ऐसे करें रिकार्ड

how to record whatsapp call आज के समय में हम सभी एक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा कई बार होता है कि स्मार्टफोन पर आने वाले फोन कॉल्स को आगे के लिए रिकार्ड करना पड़े. ज्यादातर स्मार्टफोन्स में नॉर्मल वॉयस कॉल्स को रिकार्ड करने का तो फीचर होता है लेकिन मैसेजिंग ऐप, वॉट्सएप (WhatsApp) पर आने वाले वॉयस कॉल्स को रिकॉर्ड करने का कोई फीचर ऐप पर नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से नॉर्मल और वॉट्सएप कॉल्स रिकॉर्ड कर सकेंगे.

कॉल्स रिकार्ड करने का सबसे आसान तरीका 

शायद आपको पता होगा कि कई सारे स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर देते हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने फोन पर आने वाले नॉर्मल वॉयस कॉल्स को रिकार्ड कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आपको बता दें कि वनप्लस और सैमसंग जैसी कंपनियां अपने फोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देती हैं जिन्हें सेटिंग्स में जाकर ऐक्टवेट किया जा सकता है और कॉल्स को रेकॉर्ड किया जा सकता है.

वॉट्सएप कॉल्स को ऐसे करें रिकार्ड 

अगर आप ये सोच रहे हैं कि वॉट्सएप कॉल्स को किस तरह रिकार्ड किया जा सकता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सएप कॉल्स को रिकार्ड करने का कोई भी ऑप्शन ऐप की तरफ से, यानी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है. ऐसे में वॉट्सएप वॉयस कॉल्स को रिकार्ड करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होगा. आप चाहें तो ‘Cube ACR’ नाम के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं जो अपने आप ही आपके नॉर्मल और वॉट्सएप कॉल्स को रिकार्ड कर लेगा. आप चाहें तो इस ऐप पर मैनुअल रूप से कॉल रिकार्ड करने के ऑप्शन को भी ट्राइ कर सकते हैं.

आपको केवल इतना सुझाव देना चाहेंगे कि इस या किसी दूसरे थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करते समय ऐप की रेटिंग, प्राइवेसी पॉलिसी और डिवेलपर का नाम आदि जरूर पढ़ और समझ लें, वरना फोन पर वायरस का खतरा बढ़ जाता है.

गूगल की मदद से भी हो सकता है ये काम 

अगर आपने स्मार्टफोन में कॉल रेकरोड करने का फीचर पहले से नहीं है तो हम आपको बता दें कि आप गूगल की मदद से भी कॉल्स को रिकार्ड कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर गूगल के फोन ऐप को डाउनलोड करना होगा. ऐप को डाउनलोड करने के बाद जब आप इसे खोलेंगे, तो आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगी, उनपर क्लिक करें, सेटिंग्स में जाएं और कॉल रिकॉर्डिंग के ऑप्शन को सिलेक्ट करके इसको अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करें. ध्यान रहे कि इस ऐप के कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करना चाहिए.

इस तरह, आप आसानी से अपने स्मार्टफोन पर आने वाले नॉर्मल और वॉट्सएप वॉयस कॉल्स को रिकार्ड कर सकते हैं और आगे के लिए सेव करके रख सकते हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp