Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Transfer News जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कलेक्टर, निगमायुक्त और 14 IAS होंगे प्रभावित

MP Transfer News। मध्यप्रदेश में जल्द ही बड़ा फेरबदल होगा. राज्य में कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव के साथ-साथ एमडी भी बदले जा सकते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश के आईपीएस, आईएएस की स्थानांतरण सूची को लेकर चर्चा हुई और सहमति बनी है. तीन दिन पहले सीएम की मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक हो चुकी है.

कलेक्टर और निगमायुक्त को मिलेगी नई कमान

दो संभागीय आयुक्त और 8 जिलों के कलेक्टर बदले जा रहे हैं, इनके अलावा 3 नगर पालिक निगम आयुक्त को भी बदलने की बात चल रही है. 14 आईएएस को जिला पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वहीं पुलिस मुख्यालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों और बाहर पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले की कसरत शुरू हो गई है शहडोल, रीवा जबलपुर और दो पुलिस महानिरीक्षकों को भी मुख्यालय में कमान सौंपी जा सकती है.वहीं 5 रिक्त पड़े डीआईजी के पदों को भी पदस्थ किए जाने की संभावना है, लगभग 8 पुलिस अधीक्षक, 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 24 डीएसपी भी इधर से उधर हो सकते हैं।

सीएम की सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर से तबादलों को लेकर चर्चा की. स्वास्थ्य विभाग में एक संचालक का पद रखने पर बात चल रही है. वहीं विद्युत मंडल से 2 एमडी को बुलाकर मंत्रालय में कमान सौंपी जा रही है. माना जा रहा हैं कि तबादलों की सूची 27 से 30 जनवरी तक जारी हो सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp