Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Jabalpur Drone Crash News जबलपुर में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ड्रोन क्रैश, पुरुस्कार प्राप्त इंजीनियर युवक चला रहा था

Jabalpur Drone Crash News : जबलपुर में आज गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ा हादसा घटित हुआ जब यहां एक ड्रोन क्रेश हो गया। रवि शंकर शुक्ल क्रीड़ा मैदान में 73वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम के दौरान आसमान में उड़ रहा ड्रोन अचानक (drone crash in jabalpur) अनियंत्रित होकर गिर गया। ड्रोन (drone fell down uncontrollably in jabalpur) जिस वक्त क्रैश किया, उस वक्त ग्राऊंड पर नृत्य और झांकिया निकाली जा रही थी। प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी मंच पर मौजूद थे।

ड्रोन जहां गिरा वहां आदिवासी कलाकार नृत्य का कार्यक्रम पेश कर रहे थे। ड्रोन गिरने (major accident in jabalpur during republic day) से दो आदिवासी युवक, एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। इन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि ड्रोन को इंजीनियरिंग का छात्र अभिनव सिंह चला रहा था। अभिनव सिंह वही छात्र है, जिसने खेती के लिए अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन बनाया है। ये ड्रोन 50 किलो वजन के साथ 6 मिनट में एक एकड़ खेत में खाद और कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सकता है। इंजीनियरिंग छात्र अभिनव के इस ड्रोन को लेकर देश भर में चर्चा थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब ड्रोन के बारे में जानकारी लगी थी, तब उन्होंने अभिनव का भोपाल में सम्मान भी किया था। अभिनव ने दावा किया था कि उसने देश का अबतक का सबसे बढ़ा ड्रोन बनाया है। 20 किलो वजनी यह ड्रोन अपने साथ 50 किलो तक की सामग्री ले जा सकता है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस पर ड्रोन गिरने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे ड्रोन निचे गिरा। सवाल है कि कैसे इतने बड़े ड्रोन को सार्वजनिक स्थल पर उड़ाने की मंजूरी मिली। प्रशासन इसकी जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp