Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

पुलिस एसआई के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

इंदौर। गोल्डन पाम टाउनशिप में मंगलवार दोपहर एएसआइ(यातायात) राजेंद्र कुमार शुक्ला के 22 वर्षीय बेटे प्रवीण ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रवीण बीबीए फायनल का छात्र था और मंगलवार सुबह परीक्षक ने उसे नकल करते हुए पकड़ लिया था।

टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक घटना एएसआइ राजेंद्र कुमार चौथी पल्टन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते है लेकिन प्रवीण गोल्डम पाम सेक्टर-आनंद बिहार के एफ ब्लाक(फ्लैट-101) में रहकर पढ़ाई करता था। एएसआइ की बेटी बड़ी बेटी सोनू त्रिपाठी भी इसी टाउनशिप के ए ब्लाक में रहती है।

दोपहर करीब 2 बजे सोनू ने प्रवीण को खाना खाने के लिए काल लिया तो मोबाइल पर रिंग बजती रही लेकिन जवाब नहीं मिला। सोनू ने बेटे को देखने भेजा लेकिन प्रवीण ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर सोनू खुद पहुंची और प्रवीण को काल लगाया। फोन की घंटी की आवाज सुनाई देने पर सोनू घबराई और तुरंत पिता को कॉल कर पूरी घटना बताई। एएसआइ मौके पर पहुंचे और दूसरी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp