Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEखेल

IND vs SA One Day बड़ा करिश्मा, जब क्रीज के एक तरफ ही पहुंचे राहुल-पंत, फिर भी नहीं हुए रन आउट देखें VIDEO

IND vs SA One Day भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही जब ओपनर शिखर धवन और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. मैच में एक क्षण ऐसा आया जब भारतीय दर्शकों ने दांतो तले अपनी उंगलियां दबा लीं.

https://twitter.com/BenaamBaadshah4/status/1484470074928877568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1484470216176271368%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-sa-rishabh-pant-kl-rahul-survives-close-run-out-on-throw-of-temba-bavuma-keshav-maharaj-south-africa%2F1076642

 

मैच में हुई ये बड़ी घटना 

साउथ अफ्रीका की तरफ से मैच में बहुत ही खराब फिल्डिंग देखने को मिली. केशव महाराज की गेंद पर भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करारा शॉट लगाया, लेकिन वो रन लेने के लिए बहुत ही देरी से भागे. गेंद सीधे अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के पास गई, जिसे उन्होंने बहुत ही तेजी के साथ थ्रो किया, लेकिन केशव महाराज गेंद को ठीक तरह से पकड़ नहीं पाए और बैकअप में उनके पास कोई भी फिल्डर नहीं था. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज रन आउट होने से बच गए. कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज के एक ही तरफ पहुंच गए थे. दोनों के बीच ही तालमेल की बहुत ही कमी दिखी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp