Maharashtra Nagar Panchayat elections ।महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,649 सीटों में से 384 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और 24 नगर पंचायतों का नेतृत्व कर सकती है। इन चुनाव परिणामों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए नई चिंता खड़ी हो सकती है।
राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को नतीजों की घोषणा की, जिसके मुताबिक भाजपा को को 384 और एनसीपी को 344 सीटें मिली हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 316 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना चौथे स्थान पर रहकर सिर्फ 284 सीटें जीती है।













