Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीयशहर

Hotel News: होटल का कारीगर थूक लगाकर पका रहा था रोटी, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

Hotel News यह वीडियो मंगलवार को इंरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो देखकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  वीडियो में तंदूर की भट्टी के पास तीन युवक खड़े हैं। ग्राहकों का आवागमन बना है। सिर पर ठंड वाली टोपी लगाए लाल रंंग का सफेद धारीदार स्वेटर पहने कर्मचारी तंदूर पर रोटी सेक रहा है। युवक लोई से रोटी बनाता है बाद में उस पर थूकता है।

काकोरी कस्बे के हौदा तालाब वार्ड के पास स्थित एक होटल का कर्मचारी आटे में थूककर भट्टी पर रोटी बना रहा था। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर उसकी इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी और आनन फानन में होटल मालिक समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लखनऊ में पुल‍िस ने होटल मालिक समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कस्बे के हौदा तालाब वार्ड के पास सड़क किनारे इमाम अली के नाम से होटल है। वायरल वीडियो दिन के समय का है। वीडियो में तंदूर की भट्टी के पास तीन युवक खड़े हैं। ग्राहकों का आवागमन बना है। सिर पर ठंड वाली टोपी लगाए लाल रंंग का सफेद धारीदार स्वेटर पहने कर्मचारी तंदूर पर रोटी सेक रहा है। युवक लोई से रोटी बनाता है बाद में उस पर थूकता है। इसके बाद रोटी को पकाने के लिए तंदूर में लगा देता है। उसके पास खड़े दो अन्य कर्मचारी भी इसका विरोध नहीं करते हैं। वह लगातार यह हरकत कर रहा है।

यह वीडियो मंगलवार को इंरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधिकारियों और एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने लिया इसके बाद इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो के आधार पर होटल मालिक याकूब कर्मचारी दानिश, हाफिज, मुख्तार, फिरोज और अनवर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो से स्थानीय लोगों में आक्रोश : होटल से बड़ी संख्या में लोग यहां से रोटी खरीदते हैं। वायरल वीडियो देखकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर मुचलके पर छोड़ा : वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को चिन्हित कर मंगलवार को पकड़ा। पकड़कर सभी को थाने पर ले गई। थाने ले जाने के बाद आरोपितों को छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि धाराएं जमानत वाली थी। इस पर गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को थाने लाया गया और उसके बाद सख्त हिदायत देकर जमानत पर देर शाम छोड़ दिया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp